संयुक्त राष्ट्र के एक विशेषज्ञ का कहना है कि यह मानने के पर्याप्त सबूत हैं कि पत्रकार जमाल ख़ाशोगी की हत्या के लिए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और दूसरे उच्च स्तरीय अधिकारी व्यक्तिगत तौर पर ज़िम्मेदार हैं. विशेष प्रतिवेदक एग्नेस कैलामार्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, आगे एक स्वतंत्र औ र निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए ये सबूत पर्याप्त हैं. ख़ाशोगी की पिछले साल अक्टूबर में इस्तांबुल में सऊदी दूतावास के भीतर सऊदी एजेंट्स ने हत् या कर दी थी. सऊदी अधिकारियों का कहना है कि वो क्राउन प्रिंस मोहम्मद के आदेशों पर काम नहीं कर रहे थे. सऊदी अरब में 11 अज्ञात लोगों पर बंद कमरों के भीतर मुक़दमा चलाया जा रहा है और इनमें से पांच के लिए सज़ा-ए-मौत की मांग की जा रही है. हालांकि कैलामार्ड की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुक़दमे अंतरराष्ट्रीय प्रक्रिया और गुणवत्ता के मुताबिक नहीं चलाए जा रहे हैं. उन्होंने इन मुक़दमों को निलंबित करने की मांग की है. 58 वर्षीय जमाल ख़ाशोगी अमरीका में रहते थे और वॉशिंगटन पोस्ट के लिए कॉलम लिखते थे. वह सऊदी अरब के क्राउ न प्रिंसह मोहम्मद की आलोचना के लि...