अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके बताया कि चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अबु बकर अल-बग़दादी ने सीरिया में अमरीका के स्पेशल फ़ोर्स की एक रेड के दौरान ख़ुद को उड़ा लिया. ये ऑपरेशन उत्तर-पश्चिम सीरिया के इदलिब इलाक़े में हुआ. इस ख़बर पर दुनिया के अलग-अलग देशों की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है. तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने इस्लामिक स्टेट के भगौड़े नेता अबु बकर अल बग़दादी के मारे जाने को एक अहम मोड़ बताया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि बग़दादी का मारा जाना आतंकवाद के ख़िलाफ़ हमारी साझा लड़ाई में एक टर्निंग पॉइंट है. तुर्की आगे भी आतंकवाद के ख़िला उन्होंने कहा कि तुर्की ने आईएस, पीकेके/ वाईपीजी और दूसरे चरमपंथी संगठनों के ख़िलाफ़ कार्रवाई में बड़ी क़ीमत चुकाई है. तुर्की के विदेश मंत्री ने पुष्टि की है कि अमरीकी अभियान के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच जानकारी साझा की गई थी. ईरान के सूचना मंत्री मोहम्मद जावेद अज़ारी ने अमरीकी ऑपरेशन पर ट्वीट किया कि ये कोई बड़ी बात नहीं, आपने अपने ही पैदा किए को म...